{"_id":"63e534f131ad78ed650f8416","slug":"dead-body-of-young-man-found-on-bed-kushinagar-news-c-7-1-48463-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: बिस्तर पर मिला युवक का शव, चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: बिस्तर पर मिला युवक का शव, चार पर केस दर्ज
Fri, 10 Feb 2023 04:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 Feb 2023 04:10 PM IST
सार
राधा यादव की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। तहरीर में राधा ने आरोप लगाया कि छह फरवरी को रामपुर बरहन टोला परोरही गांव में चार लोगों ने उनके बेटे को पीटकर घायल कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला सहित चार पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
बरवापट्टी थानाक्षेत्र की ग्रामसभा धोकरहा के टोला शुक्लपट्टी निवासी युवक का शव बिस्तर पर मिला। शव देखकर परिजन चीखने लगे। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
ग्रामसभा धोकरहा टोला शुक्लपट्टी निवासी राधा यादव के परिवार के लोग बृहस्पतिवार की सुबह खेत में काम करने चले गए थे। कार्य निपटाकर दोपहर में घर पहुंचे तो राधा का पुत्र लक्ष्मण यादव (24) का शव बिस्तर पर देखकर लोग अवाक रह गए। परिजनों की चीख सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए।
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बरवापट्टी के थानेदार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत करके जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चार दिन पूर्व चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने लक्ष्मण की पिटाई की थी। गंभीर चोट लगने पर उसका उपचार कराया जा रहा था। लक्ष्मण दो भाइयों में छोटे थे। घर पर रहकर वह खेती करते थे। अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
राधा यादव की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। तहरीर में राधा ने आरोप लगाया कि छह फरवरी को रामपुर बरहन टोला परोरही गांव में चार लोगों ने उनके बेटे को पीटकर घायल कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला सहित चार पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ जितेंद्र कुमार टंडन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।