{"_id":"660b1b8000c7a0e4bd0cf9c5","slug":"dead-body-of-medical-student-found-on-railway-line-in-mankapur-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-114895-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मनकापुर में रेल लाइन पर मिला कसया के छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मनकापुर में रेल लाइन पर मिला कसया के छात्र का शव
Tue, 02 Apr 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
कसया। थानाक्षेत्र के कुरमौटा छेरीहवा निवासी एक छात्र की मनकापुर में रविवार की देर शाम रेलवे लाइन पर शव मिला। इसकी सूचना पुलिस ने मोबाइल फोन के माध्यम से मृतक के पिता को दी। मृतक के पिता ने मौके पर पहुंच कर छात्र की शिनाख्त की, इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की देर शाम छात्र का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार कुरमौटा छेरीहवा गांव निवासी प्रमोद सिंह कसया नगर के शहीद अमिय नगर वार्ड में अपना मकान बनाकर रहते हैं। प्रमोद सिंह वेस्टर्न यूनियन के माध्यम से व्यवसाय करते हैं। उनका पुत्र अविरल सिंह (23) लखनऊ में रहकर मेडिकल की तैयारी करता था। रविवार को प्रमोद सिंह और अविरल दोनों लखनऊ से पूना एक्सप्रेस ट्रेन से घर आ रहे थे। बताया जाता है कि पिता पुत्र ट्रेन की एक ही बोगी में अलग-अलग बर्थ पर यात्रा कर रहे थे। गोरखपुर पहुंचने के बाद प्रमोद ने अविरल को खोजना शुरू किया लेकिन वह कहीं भी नहीं मिला। उन्होंने अविरल के फोन पर भी संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। कुछ ही देर में उनके मोबाइल पर फोन आया और अविरल के बारे में जानकारी लेने के बाद बताया कि मनकापुर पुलिस से बोल रहे हैं और उनको फौरन वापस मनकापुर बुलाया। उनको बताया गया कि अविरल का शव मनकापुर में रेल लाइन के किनारे मिला है। इसके बाद वह ट्रेन से उतर कर मनकापुर घटना स्थल पर पहुंचे। जहां अविरल का शव देखकर बदहवास हो गए। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें संभाला और शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद अविरल के शव को सोमवार की शाम उसके पैतृक गांव कुरमौटा छेरीहवा लाया गया। जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार का इकलौता चिराग बुझ जाने से पूरे गांव में मातम छा गया है।