फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of Maharajganj youth found dumped in canal

Kushinagar News: नहर में उतराया मिला महराजगंज के युवक का शव

Mon, 24 Jun 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 24 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Maharajganj youth found dumped in canal
बोदरवार। क्षेत्र के रानीकाफ गांव के सामने देवरिया राजवाहा में नहा रहे बच्चों ने युवक का शव उतराया देखकर शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने इसके बारे में कप्तानगंज पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंची पुलिस शव को बाहर निकलवा कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। शव की शिनाख्त महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धमौली गांव निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रविवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीकाफ गांव पास देवरिया राजवाहा में गांव के कुछ बच्चे स्नान कर रहे थे। राजवाहा में गिरे पेड़ की शाखा में फंसा शव देख बच्चे शोर मचाने लगे। वहां जुटे लोगों में से किसी ने पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंची पुलिस गांव के लोगों की सहयोग से शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई। काफी खोजबीन के बाद शव की शिनाख्त महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धर्मौली निवासी नंदकिशोर यादव उर्फ नंदू (35) के रुप में हुई। वह शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे नहर में लापता हो गए थे। उनके परिजन और गांव वाले उनकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजन और उनके गांव के लोगों ने शिनाख्त की। गांव वालों ने बताया कि नंदू शुक्रवार को नहर पार कर अपने खेत में कम करने गए थे। लौटते समय पानी का बहाव तेज होने से डूब गए। वहां मौजूद कप्तानगंज थाने से एसआई सूर्यभान यादव, रमेश पाल, अविनाश, सत्येंद्र चौबे ने शव को निकलवाकर पंचनामा बनावा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ राजकुमार बरवार ने कहा कि रजवाहा में महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धर्मौली गांव के एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed