फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of elderly woman found, police engaged in legal action

Kushinagar News: बुजुर्ग महिला का मिला शव, विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस

Sat, 24 Feb 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of elderly woman found, police engaged in legal action
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चौरी टोला के पास पोखरभिंडा नहर में करीब 65 वर्षीय महिला का पुलिस ने शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब चार बजे गांव के लोगों ने बड़हरा चौरी टोला के पास पोखरभिंडा नहर में शव मिलने की सूचना दी। सूचना पर पर्याप्त फोर्स के साथ पहुंचे बोदरवार चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने पुल के पास पानी में उतरा रहे शव को बाहर निकलवाया। जानकारी होने पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने महिला के शव से रक्त मज्जा को लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा। पुलिस ने शाम छह बजे तक महिला का शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला के शव का पहचान नहीं हो सका। पुलिस के मुताबिक महिला मटमैला पेटीकोट व लाल रंग फुल तथा हरे रंग का हाफ दो ब्लाउज पहने हुए है। बोदरवार चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट का निशान नहीं दिख रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

इस दौरान बड़हरा प्रधान प्रतिनिधि शिवाजी सिंह, राहुल कुमार, अमरनाथ यादव, कांस्टेबल आशीष कुमार यादव, महिला कांस्टेबल प्रीति शाह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed