फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of a youth found on railway track, uproar ensues

Kushinagar News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार

Thu, 28 Aug 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on railway track, uproar ensues
कप्तानगंज। क्षेत्र के भीउरा हसनगंज गांव के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक बहन के घर से अपने गांव के लिए पैदल एक दिन पहले जाने के लिए निकला था। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्रामसभा बौलिया का 19 वर्षीय सतनाम चौहान पांच दिन पहले अपनी बहन रीना देवी के घर भीउरा हसनगंज गया था। अपने घर के लिए मंगलवार को शाम पांच बजे के लगभग पैदल रेलवे लाइन पकड़ कर निकला था। गांव के कुछ लोग बुधवार को सुबह पांच बजे के लगभग खेत के तरफ निकले तो रेलवे ट्रैक पर एक शव दिखाई दिया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को लोगों के दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी। इसी बीच सतनाम को बहन ने पहचान किया। इसकी बुजुर्ग मां ऊषा देवी ने बेटे की मौत की खबर सुनते ही अचेत हो गईं। सतनाम चौहान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि मृतक सतनाम चौहान का शव रेलवे ट्रैक पर मिला हैं, जिसका शव कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed