फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of a young man found hanging from a noose

सुमही संतपट्टी गांव की घटना

Sun, 29 Aug 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a noose
फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

कमरे में बंद था दरवाजा, पुलिस ने तोड़वाया
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड/सेवरही। थानाक्षेत्र के सुमही संतपट्टी गांव के एक मकान में 25 वर्षीय एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली, वहां भीड़ जुट गई। कमरा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। युवक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है।

सेवरही थानाक्षेत्र अंतर्गत सेवरही कस्बे के किदवई नगर निवासी प्रकाश मद्धेशिया के 25 वर्षीय बेटा धीरज का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। शव सुमही संतपट्टी गांव के तमकुहीरोड-गौरीनगर मार्ग पर स्थित खाली पड़े एक मकान में पाया गया। खबर पाकर काफी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि वह युवक अपने साथियों के साथ वहां आया था। सभी मिलकर खाए और उसके साथी वहां से चले गए थे। धीरज वहीं सोने के लिए रुक गया था। वह जिस कमरे में मृत पाया गया, उसका फाटक अंदर से बंद था। उस कमरे में जाने का दूसरा कोई रास्ता भी नहीं था। सूचना पाकर सेवरही पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश मिश्र पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कमरे को तोड़वाकर शव को कब्जे में ले लिया। धीरज के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिस पर कुछ लोगों के नाम लिखे हैं। चौकी इंचार्ज का कहना है कि बंद कमरे में एक युवक का शव मिला है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed