{"_id":"67f96f8d608ab1b209089904","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-floating-in-gandak-river-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-135469-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गंडक नदी में उतराया मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गंडक नदी में उतराया मिला युवक का शव
Sat, 12 Apr 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। क्षेत्र के हेतिमपुर से निकली छोटी गंडक नदी में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव उतराया मिला। उसकी शिनाख्त देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के चरियांव गांव निवासी बुद्धिराम प्रसाद (35) के रूप में की गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कसया थाना क्षेत्र के भैसहा हेतिमपुर के पास छोटी गंडक नदी में एक युवक का शव शुक्रवार को उतराता दिखाई दिया। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने हेतिमपुर पुलिस चौकी को दी। चौकी पुलिस नदी में शव को देखकर सीमा क्षेत्र में न होने की बात कहकर लौट गई। स्थानीय लोगों ने कुशीनगर चौकी पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे कसया थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने नदी से शव को मछुआरों की मदद से बाहर निकलवा कर उसकी पहचान कराई।
शव की पहचना बुद्धिराम प्रसाद ग्राम चरियांव, थाना गौरी बाजार देवरिया के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अपनी बहन पुष्पा देवी के घर नैका छपरा में करीब एक वर्ष से रहता था। बहन का कहना है बीते 20 दिन से हेतिमपुर शिव मंदिर पर रह रहा था। उधर स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले नदी के पुराने पुल पर बैठे हुए युवक को देखा गया था। उसी दौरान वह अचानक नदी में गिर गया था। शोर पर लोग पहुंचकर ढूंढने की कोशिश की थी, लेकिन मिला नहीं था। शुक्रवार को पहुंचे कुशीनगर चौकी प्रभारी गौरव शुक्ला, एसआई सत्यप्रकाश तिवारी आदि ने मछुआरों की मदद से शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में जांच की जा रही है।