{"_id":"6314f46199d67f5d783a18ce","slug":"dead-body-of-a-young-man-drowned-in-the-river-was-found-on-the-second-day-kushinagar-news-gkp449398686","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव, गणेश जी की मूर्ति को करने आए थे विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव, गणेश जी की मूर्ति को करने आए थे विसर्जित
Mon, 05 Sep 2022 10:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:08 AM IST
सार
शनिवार की देर शाम महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव के नारायणपुर टोला निवासी कुछ युवक गंडक नदी के बालाछत्र घाट पर गणेश जी की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए आए थे। उसी दौरान मिंटू सिंह (19) नदी में स्नान करने लगे। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कुशीनगर जिले के लक्ष्मीगंज क्षेत्र के गंडक नदी के बालाछत्र घाट के पास डूबे युवक का शव रविवार को मिला। वह शनिवार की शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन कराने गया था। तभी नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया था। उसकी मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। महराजगंज जिले की घुघुली थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव के नारायणपुर टोला निवासी कुछ युवक गंडक नदी के बालाछत्र घाट पर गणेश जी की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए आए थे। उसी दौरान मिंटू सिंह (19) नदी में स्नान करने लगे। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। घटना की सूचना पर रामकोला और घुघली थाने की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
गोताखोरों की मदद से देर रात तक युवक की तलाश कराई गई। अंधेरा होने से युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। रविवार की सुबह दोबारा युवक की तलाश शुरू हुई। दोपहर में शव बालाछत्र घाट से दो सौ मीटर दक्षिण दिशा में मिला। इस संबंध में रामकोला के एसएचओ नीरज राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर घुघुली पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन