फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of a middle-aged man found hanging in the temple for hours, devotees created noise

Kushinagar News: मंदिर में घंटे से लटका मिला अधेड़ का शव, श्रद्धालुओं ने मचाया शोर

Fri, 07 Jun 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a middle-aged man found hanging in the temple for hours, devotees created noise
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांगीटीकर गांव के बाहर मंदिर के घंटे एक अधेड़ शव लटकता हुआ पूजा करने गए लोगों ने बृहस्पतिवार को देखा। शोर मचाने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। घर वाले मानसिक रोगी बताते हुए शव का दाह संस्कार कर दिया। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा रही।
विज्ञापन

गांगीटीकर का जयहिंद सिंह कसया में अपनी बेटी के घर बुधवार को गए थे। घर आने की बजाय वह पडरौना चले गए। सड़क पर अचेत देख लोगों ने घर वालों को सूचना दी। घर वाले जयहिंद को घर लाए। घर वालों का कहना है कि देर रात को जयहिंद घर से अचानक कही चले गए। सुबह घर वाले उनकी तलाश कर रहे थे कि गांव के पूरब तरफ भगवान शंकर के मंदिर पूजा करने गए लोगों ने देखा कि घंटे से जयहिंद का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा है। शोर मचाने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। घर वाले शव को आनन-फानन में नीचे उतारा और दाह संस्कार कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं हुई। इसको लेकर गांव वालों में तरह-तरह की चर्चा है। गांव वालों की माने तो नशे का जयहिंद आदि था।थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed