{"_id":"634afaa5223e7741bc6d5d37","slug":"dead-body-found-of-teenage-boy-kushinagar-news-gkp4541782121","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के खेत में मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के खेत में मिला किशोर का शव
विज्ञापन
घटनास्थल का जांच करने मौके पर पहुंचे सीओ कसया पीयूषकांत राय। संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
धान के खेत में मिला किशोर का शव
- दो दिन पूर्व घर से हुआ था लापता
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। थाना के ग्राम सभा कारीतीन निवासी किशोर (17) का शव शनिवार को धान के खेत में मिला। परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुटी है। एसएचओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आ सकेगी।
कारीतीन निवासी सुरेंद्र बर्नवाल का बेटा शिवशंकर बर्नवाल (17) दो दिन पूर्व अचानक लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को किसी ने किशोर का शव धान के खेत में देखकर परिजनों को सूचना दी।
शिवशंकर के बड़े भाई जीउत ने बताया कि वह 13 अक्तूबर की शाम नौ बजे घर से निकला था। तभी से उसका पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने भूमि विवाद में हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
शिवशंकर के पिता को दोनों आंखों से दिखाई नहीं देता है। मां की भी एक आंख खराब है। सीओ पीयूषकांत राय ने कहा कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।