{"_id":"62af674e24fa2e341e767301","slug":"dead-body-found-in-drain-kushinagar-news-gkp4409072160","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में मिला वृद्ध का शव
छितौनी। रविवार की सुबह हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा पुलिस पिकेट के पास नाले में 75 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के खोठही गांव निवासी राजेंद्र लाल श्रीवास्तव (75) शनिवार की सुबह से ही घर से लापता थे। परिजन तलाश कर रहे थे। रविवार की सुबह हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा रेलवे लाइन के किनारे नित्यक्रिया करने गए ग्रामीणों ने नाले के पानी में शव देख पनियहवा पुलिस पिकेट पर सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। इसी दौरान नाले के किनारे मृत व्यक्ति का कुर्ता व पायजामा मिला, जिसमें मौजूद आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया की वृद्ध की मानसिक स्थिति एक साल से खराब थी। वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। उसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।