फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dead body cremated

एसडीएम के आश्वासन पर मानें परिजन, शव का हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 25 Mar 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
dead body cremated
शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए परिजनों को समझाते लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
एसडीएम के आश्वासन पर मानें परिजन, शव का किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

जमीन कब्जे को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई थी मौत
समउर बाजार(कुशीनगर)। बिहार खुर्द गांव में मंगलवार की शाम जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में घायल युवक के मौत के बाद परिजन उग्र हो गए। परिजन बृहस्पतिवार देर शाम समउर तिराहे पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे थे। एसडीएम ने परिजनों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर मनाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में शुक्रवार को मृतक युवक का अंतिम अंतिम संस्कार किया गया।
पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव बिहार खुर्द में मंगलवार की शाम पट्टे की जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें वीरेश गौतम (33) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजन उसे सीएचसी फाजिलनगर ले गए, जहां डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को वीरेश की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह तमकुही के एसडीएम छेदीलाल सोनकर मृतक युवक के घर पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद दिलाने और अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने की भरोसा देकर परिजनों को मनाया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed