फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Daughters departed with wet eyelashes

भीगी पलकों के साथ विदा हुईं बेटियां

Fri, 27 May 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Daughters departed with wet eyelashes
केडी शाही जन जागृति संस्थान नवनिकेतन नगर तुर्कपट्टी के परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह मे - फोटो : KUSHINAGAR
भीगी पलकों के साथ विदा हुईं बेटियां
विज्ञापन

तुर्कपट्टी(कुशीनगर)। तुर्कपट्टी स्थित नव निकेतन ज्ञान स्थली का परिसर बृहस्पतिवार रात 19 कन्याओं के सामूहिक विवाह का साक्षी बना। लाल जोड़े में सजी कन्याओं ने सिंदूरदान के साथ जीवन साथी के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश किया। शुक्रवार सुबह आयोजकों ने गृहस्थी के उपहार के साथ कन्याओं को उनकी ससुराल विदा किया।
आचार्य बबलू मिश्र एवं उनके सहयोगी आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 17 कन्याओं तथा मौलाना सदरे आलम एवं उनके साथी मौलानाओं ने दो मुस्लिम कन्याओं को कलमा पढ़ाकर जनसमूह की उपस्थिति में नवयुगल के पवित्र रिश्ते को सामाजिक स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव ने कहा कि इस प्रकार का पुनीत कार्य मानवीय कर्ज को चुकाने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए केडी शाही जन जागृति संस्थान के उपाध्यक्ष दीपनारायन अग्रवाल ने कहा कि आप सब की उपस्थिति हमारे लिए प्रेरणा का कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक सुधीर शाही ने कहा कि हमें सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। वर-वधू को आशीर्वाद देने वालों में शशि मिश्र, शिवकुमार रूंगटा, सुनील रुंगटा, मनोज बंका, अवध तुलस्यान, अनिल तुलस्यान, अजय गुप्ता, राजीव लोचन खेतान, डॉ. संदीप वरुण, वीरेंद्र गोयल, सुशील अग्रवाल, प्रमोद वालोदिया, रमेश रूंगटा, आशुतोष खेतान, डॉ. दिलीप तुलस्यान, सतीश जिंदल, सौरभ वर्मा, प्रदीप चहाड़िया, पप्पू पांडेय, आसमा परवीन आदि शामिल रहीं। सामूहिक विवाह में मैतुल मस्ताना ने अपनी संगीत मंडली के साथ विवाह के पारंपरिक गीतों जैसे हल्दी गीत, कन्या निरीक्षण के समय गाए जाने वाले गीत गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed