{"_id":"65a6fb96a64f9a0dbd0cc6a5","slug":"date-trees-planted-at-a-cost-of-rs-26-lakhs-are-drying-up-due-to-lack-of-maintenance-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-11089-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: देखरेख के अभाव में सूख रहे 26 लाख खर्च कर लगे खजूर के पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: देखरेख के अभाव में सूख रहे 26 लाख खर्च कर लगे खजूर के पेड़
Wed, 17 Jan 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जाने वाले लिंक रोड की रौनक बढ़ाने के लिए लगाए गए खजूर के पेड़ देखरेख के अभाव में सूख रहे हैं। करीब 26 लाख रुपये खर्च करके आंध्र प्रदेश के हैदराबाद से खजूर के 224 पेड़ मंगाकर लगाए गए थे। इन पेड़ों के कुछ ही माह में हरा-भरा होने का दावा किया गया था।
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को राष्ट्रीय राजमार्ग-28 से जोड़ने के लिए फोरलेन सड़क बनाई गई है। यह सड़क हवाईअड्डे की टर्मिनल बिल्डिंग से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग-28बी पर बौद्धकालीन हिरण्यवती नदी के करुणा सागर पार्क स्थल के नजदीक मिलती है। बता दें कि हवाईअड्डे को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण का काम दो चरण में किया गया था। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 2.35 किलोमीटर लंबी व 30 मीटर चौड़ी सड़क 3319.77 लाख की लागत से बनाई थी। 30 मीटर चौड़ी इस सड़क में 8.75 मीटर चौड़ाई में दो लेन व बीच में पांच मीटर चौड़ाई में डिवाइडर, दोनों तरफ जलनिकासी के लिए एक-एक मीटर चौड़ाई में नाला व फुटपाथ तैयार किया गया है। वर्तमान में सड़क के बीच बने डिवाइडर के बीच में खजूर के पेड़ों को रोपित किया गया था। इसका उद्देश्य था कि एयरपोर्ट पर जाने वाली सड़क की प्राकृतिक सुंदरता बढ़े, लेकिन देखरेख नहीं होने के कारण खजूर के पेड़ सूख रहे हैं। जिम्मेदारों की भी नजर इस पर नहीं पड़ रही है।
सुंदरीकरण के लिए खजूर के पेड़ लगाए गए हैं। हवाईअड्डे की सड़क के बीच बने डिवाइडर में रोपित किए गए पेड़ों के सूखने की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी करा ली जाएगी। इन पेड़ाें की देखरेख की जिम्मेदारी ठेकेदार को दी गई थी। -मृत्युंजय कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी