फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   date on date, still no solution

Kushinagar News: तारीख पर तारीख्, फिर भी नहीं हो समाधान

Sun, 02 Apr 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
date on date, still no solution
पडरौना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद लगाने पहुंचे लोग। संवाद
इस बार भी संपूर्ण समाधान दिवस पर कई फरियादियों को मिली निराशा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी पहुंचे, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। पडरौना तहसील में पहुंचे एक फरियादी ने कहा कि साहब ढाई साल से पैमाइश के लिए तहसील का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है।
हरपुर माफी निवासी गुड्डू रौनियार ने सदर एसडीएम महात्मा सिंह से कहा कि साहब एक भूमि की पक्की पैमाइश के लिए ढाई साल से तहसील का चक्कर लगा रहा हूं। कोटवा बाजार के शंभू कुशवाहा ने एसडीएम से कहा कि बैंक से ऋण लेकर एक टेंपो लिया था। इसकी किस्त समय पर नहीं देने से बैंक ने आरसी काट दिया है। तहसील के अमीन घर पहुंचे तो उन्हें 99 हजार रुपये दिए गए, लेकिन अमीन को यह धनराशि दिए चार वर्ष बीत गया, लेकिन जमा किए न ही रसीद मिली। पूछने पर अमीन शीघ्र रसीद देने की बात कहकर टाल देते हैं। इसकी शिकायत कई बार कर चुका हूं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पडरौना तहसील सभागार में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं। समाधान प्रभारी ने शिकायतों के निस्तारण में शीघ्र करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। सदर एसडीएम महात्मा सिंह ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 47, पुलिस के 24, विकास के 11 और अन्य विभागों के छह समेत कुल 88 शिकायतें दर्ज की गईं। राजस्व के नौ मामलों का मौके पर निस्तारण कर शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज तहसील सभागार में एडीएम देवीदयाल वर्मा और एसडीएम मोहम्मद जफर की मौजूदगी में राजस्व के नौ, पुलिस के छह, विकास के दो और अन्य विभागों के तीन मामले आए। राजस्व के पांच मामले निस्तारित हुए। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे कुसम्हा निवासी अर्जुन ने कहा कि जमीन की पैमाइश कराने के लिए दो बार से आ रहा हूं। कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एडीएम ने इस बार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
खड्डा संवाद के अनुसार तहसीलदार दिनेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में 28 माममे पंजीकृत हुए। तीन मामले मौके पर निस्तारित हो सके। शेष 25 मामले को संबंधित विभाग को भेज दिए गए। कसया संवाद के अनुसार तहसील सभागार में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र के रहसु जनोबी पट्टी निवासी दिव्यांग महिला सरोज देवी ने कहा कि साहब प्रधानमंत्री आवास मिला है, लेकिन जमीन नहीं है। बेटे रामप्रवेश गोंड के नाम से तीन डिस्मिल आवासीय भूमि का पट्टा मिला है, इस जमीन पर गांव के दूसरे व्यक्ति का कब्जा है। इस संबंध में एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जानकारी है। जांच कराकर पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।
सखवनिया बुजुर्ग निवासी कृष्णानंद पुस्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर थाना और तहसील का चक्कर लगा रहा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केवल आश्वासन मिल रहा है। उसमें विरोधी निर्माण कराने पर आमादा है। तमकुहीराज एसडीएम एसडीएम विकास चंद, सीओ जीतेंद्र सिंह कालरा और तहसीलदार नरेंद्र राम की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस लगा। इसमें कुल 46 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से चार मामले का निस्तारण हुआ। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 मामले दर्ज हुए।

इसमें से 10 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में आए सुकरौली ब्लॉक के पगरा निवासी शशिकला ने बताया कि उनके पास रहने के लिए मकान नहीं है। कई बार आवेदन देने के बाद भी आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। मिश्रौली गांव निवासी श्रीकांत ने बताया कि गांव के तालाब की जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर लिए हैं। लेखपाल से बार-बार शिकायत करने के बाद भी तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed