फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cyclist laborer dies after collision with a motorcycle; three others injured

Kushinagar News: बाइक से टक्कर के बाद साइकिल सवार मजदूर की मौत, तीन घायल

Tue, 20 Oct 2026 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Cyclist laborer dies after collision with a motorcycle; three others injured
कसया-पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित साखोपार इंटर कॉलेज के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन

एक बाइक पर सवार थे तीन युवक, तीनों की हालत स्थिर
जानकीनगर। कसया-पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित साखोपार इंटर कॉलेज के सामने रविवार की देर शाम बाइक व साइकिल की टक्कर में एक मजदूर की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भिजवाया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार घायलों की सेहत में सुधार है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम मजदूरी कर घर लौट रहे साखोपार के टोला गंभीरिया निवासी मोतीलाल राजभर (58) साखोपार खास से मजदूरी करके लौट रहे थे। किसान इंटर कॉलेज के गेट के सामने एक बाइक पर सवार होकर बाड़ीपुल से लौट रहे साखोपार खास निवासी तीन युवक मंजीत पुत्र बांके लाल (25), विशु (21), अमित (15) की बाइक साइकिल से टकरा गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर आए कसया थाने के एसआई उज्जवल गोड़ व विकास कुमार ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मोतीलाल राजभर को मृत घोषित कर दिया जबकि मंजीत की हालत नाजुक बताई जा रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर मृतक मोतीलाल के पत्नी लालती देवी, बेटे सोनू कुमार, राजकुमार, बेटी सीता, राजकुमारी का रो-रो कर बुरा हाल। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को जब शव गांव पहुंचा तो बाड़ी पुल के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घायलों की सेहत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed