{"_id":"662992b74f37c94203021d64","slug":"cyclist-dies-in-road-accident-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-537383-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत
Thu, 25 Apr 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पिपराइच-हाटा मार्ग पर बुधवार को करीब नौ बजे रात गांव सेंदुआर काटा छह पुलिया के पास मार्ग दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें हाटा सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव सेंदुआर के टोला भड़कुलही निवासी इंद्रासन निषाद (55) तिनहवा बाजार से मछली बेच कर घर जा रहे थे। अभी सेंदुआर काटा छह पुलिया के पास बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस उन्हें हाटा सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना स्थल से पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई है।