फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cyclist dies in road accident

Kushinagar News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

Tue, 03 Feb 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies in road accident
जौराबाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव मधुरिया चौहान पट्टी गांव के समीप नेशनल हाइवे पर रविवार की देर शाम साइकिल सवार की व्यक्ति अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां पर देर रात उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची मधुरिया चौकी की पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई में जुट गई। चौराखास थाना सरैया महंथ गांव निवासी 50 वर्षीय शिवनाथ कुशवाहा साइकिल से बोधापट्टी किसी कार्य से गए थे। मधुरिया चौहान पट्टी घाघी पुल के पास पहुंचे थे कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए फाजिलनगर सीएचसी ले गए ।जहां पर चिकित्सकों ने इलाज कर घर भेज दिया। शिवनाथ के घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी।परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। जहां पर उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही चौराखास थानाध्यक्ष दिनेश साहनी व मधुरिया चौकी प्रभारी चंदन प्रजापति मयफोर्स सीएचसी पर पहुंच गए। दोनों थानों की पुलिस के बीच एक दूसरे के क्षेत्र में दुर्घटना होने की बात को लेकर चार घंटे तक मृतक का शव अस्पताल में ही पड़ा रहा। बता दें कि व्यक्ति निवासी चौराखास थाने का है जबकि दुर्घटना तुर्कपट्टी क्षेत्र में हुई थी। अंत में मधुरिया चौकी की पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज विधिक कार्रवाई में जुट गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि कोई विवाद नही हुआ था।शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed