{"_id":"670da058661e053dd10f8414","slug":"cyclist-bhandari-dies-in-accident-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-124769-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: साइकिल सवार भंडारी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: साइकिल सवार भंडारी की हादसे में मौत
Tue, 15 Oct 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
हाटा। नगर पालिका हाटा के वार्ड नंबर 15 सहबाजपुर के रहने वाले भंडारी की चकनरायनपुर के पास हाईवे क्रॉस करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
वह एक मांगलिक कार्यक्रम से खाना बना कर लौट रहे थे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सहबाजपुर निवासी रामअशीष तिवारी (40) भंडारी (बावर्ची) का कार्य करते थे। मांगलिक कार्यक्रमों में वह आसपास के गांवों में भोजन बनाने जाते थे। रविवार को वह हाटा नगर के वार्ड नंबर चार धरमौली में मांगलिक कार्यक्रम में खाना बनाने गए थे। देर रात वह साइकिल से घर के लिए निकले। चकनरायनपुर प्राथमिक विद्यालय के पास वह हाईवे क्रॉस कर रहे थे।
उसी समय किसी किसी वाहन ने उनकी साइकिल को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस आई और उनको हाटा सीएचसी ले गई। जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर गई थी। किस वाहन से हादसा हुआ है, इसकी जानकारी नहीं हुई है।