फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cut knife killing woman

चाकू घोंपकर महिला की हत्या

Wed, 14 Mar 2018 12:05 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 14 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Cut knife killing woman
जांच करते अधिकारी। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ठाढ़ीभार के भगड़ा टोला में सोमवार की आधी रात में गांव की आशा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के ममेरे भाई पर है। हत्या की वजह रुपयों के लेन देन को बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस घटना के पीछे अवैध संबंध को अहम कारक मानकर विवेचना में जुटी है।
विज्ञापन

रात में ही पुलिस डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश हो रही है। 
विज्ञापन

भगड़ा टोला निवासी अशोक यादव रोजगार के लिए करीब साढ़े तीन साल से विदेश में हैं। पत्नी सीमा यादव (30) तीन बेटियों 14 वर्षीया विजय लक्ष्मी, 10 वर्षीया अंगनी और चार वर्षीया गीत के साथ घर पर रहती थी। सोमवार की आधी रात को अचानक तीनों बेटियां चीखने-चिल्लाने लगीं तो पड़ोसी पहुंचे। वहां सीमा यादव की खून से सनी लाश पड़ी थी। लड़कियों ने बताया कि कुछ देर पहले दो लोगों ने चाकू मारकर उसकी मां की हत्या कर दी और भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने विशुनपुरा पुलिस के अलावा मृतका के रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद ही विशुनपुरा एसओ कृष्ण कुमार व तुर्कपट्टी एसओ दुर्गेश सिंह डॉग स्क्वाड के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छानबीन शुरू हुई तो एक घर से पानी भरे जग में रखा चाकू मिला। चाकू पर खून के निशान भी थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे एसपी यमुना प्रसाद ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी लेने के बाद शीघ्र पर्दाफाश के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया। 
इस मामले में मृतका सीमा यादव के भाई धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर विशुनपुरा पुलिस ने प्रदीप यादव सुनील यादव के खिलाफ हत्या समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। तहरीर में हत्या की वजह रुपयों के लेन-देन की बताई गई है। धर्मेंद्र के अनुसार उनकी बहन ने समूह की कुछ महिलाओं से रुपया एकत्रित किया था। प्रदीप अपने मित्र सुनील के साथ आया और उन रुपयों की मांग करने लगा। रुपये देने से मना करने पर उन लोगों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 


इस संबंध में एसपी यमुना प्रसाद का कहना है कि मामला अवैध संबंधों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश हो रही है। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी से कहानी स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed