फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Current affairs were easy; mathematics and reasoning put candidates to the test.

Kushinagar News: करंट अफेयर्स आसान, गणित-रीजनिंग ने लिया इम्तिहान

Tue, 09 Jun 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Current affairs were easy; mathematics and reasoning put candidates to the test.
किसान इंटर कालेज साखोपार में पुलिस परीक्षा की निरीक्षण करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव
पडरौना। जिले के पांच केंद्रों पर शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन 846 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पाली की हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 4224 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 3378 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा बुधवार तक चलेगी।
विज्ञापन

जिले में सुरक्षा एवं पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

उधर परीक्षा देकर केंद्र के बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर दबाव दिखा। अभ्यर्थियों ने बताया कि करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न आसान थे लेकिन गणित और रीजनिंग के प्रश्न काफी घुमावदार थे, जिसका उत्तर देने में कठिनाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज, उदित नारायण पीजी कॉलेज ब्लॉक एक व ब्लॉक बी, किसान इंटर कॉलेज सखोपार और बुद्ध पीजी काॅलेज कुशीनगर समेत पांच परीक्षा केंद्रों पर आरक्षी नगारिक पुलिस एवं समकख पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा-2025 शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 2112 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 1661 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 451 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत कुल 2112 अभ्यर्थियों में से 1717 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 395 अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में अनुपस्थित रहे। इस तरह पहले दिन की परीक्षा में पंजीकृत कुल 4224 अभ्यर्थियों में से 3378 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 846 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा की सुचिता की निगरानी करने के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार ने किसान इंटर कॉलेज, साखोपार में बने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कवरेज एरिया एवं निगरानी व्यवस्था आदि जांच की।
डीएम ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं निगरानी व्यवस्था तैनात की गई है। परीक्षा प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने, अफवाह फैलाने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकली कई अभ्यर्थियों के माथे पर चिंता की लकीर दिखी। बातचीत में अभ्यर्थियों ने बताया कि हिंदी, सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न तो आसान रहे, लेकिन गणित और रीजनिंग के सवालों के उत्तर देने में कठिनाई हुई।

किसान इंटर कालेज साखोपार में पुलिस परीक्षा की निरीक्षण करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव

किसान इंटर कालेज साखोपार में पुलिस परीक्षा की निरीक्षण करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed