{"_id":"62911784e21faa3fbf132f2e","slug":"crushing-capacity-of-khadda-sugar-mill-will-increase-ethanol-plant-will-be-set-up-kushinagar-news-gkp438372016","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्डा चीनी मिल की पेराई क्षमता बढे़गी, एथेनाल प्लांट लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्डा चीनी मिल की पेराई क्षमता बढे़गी, एथेनाल प्लांट लगेगा
विज्ञापन
आईपीएल ग्रुप की खड्डा चीनी मिल।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खड्डा चीनी मिल की पेराई क्षमता बढे़गी, एथेनाल प्लांट लगेगा
प्लांट लग जाने से युवाओं को मिलेगा रोजगार
खड्डा(संवाद)। आईपीएल ग्रुप की खड्डा चीनी मिल की पेराई क्षमता का विस्तार होगा। एथेनाल प्लांट निर्माण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इससे क्षेत्र के गन्ना किसानों की समृद्धि का दरवाजा खुल जाएगा तथा रोजगार का सृजन होगा।
क्षेत्र में उद्योग के नाम पर खड्डा व छितौनी दो चीनी मिल स्थापित हुई थीं। इनमें से छितौनी बंद है। खड्डा चीनी मिल को आईपीएल संचालित कर रही है। वर्तमान में चीनी मिल की पेराई क्षमता 17 हजार क्विंटल प्रतिदिन है, जो क्षेत्र में उपलब्ध गन्ना के सापेक्ष कम है। इस वजह से कप्तानगंज, गड़ौरा, रामकोला, हाटा, बगहां आदि चीनी मिलों को गन्ना जाता है। बीते पेराई सत्र में खड्डा चीनी मिल ने 17 लाख 89 हजार 499 क्विंटल गन्ना पेराई की और किसानों को 62 करोड़ 57 लाख 13 हजार का पूरा भुगतान कर दिया है। अब चीनी मिल की पेराई क्षमता दोगुना करते हुए 35 हजार क्विंटल प्रतिदिन करने की योजना पर आईपीएल के शीर्ष स्तर पर सहमति बन गई है।
सरकार की ओर से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए एथेनाल बनाने को प्रोत्साहन देने के बाद खड्डा चीनी मिल में इसका प्लांट लगाने की कवायद शुरू हुई थी। इस प्लांट से प्रतिदिन 60 केएल (60 हजार लीटर) एथेनाल बनेगा। मिल की चीनी पर निर्भरता कम हो जाएगी और मुनाफा भी होगा। लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
...
एथेनाल पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद
विशेषज्ञों के मुताबिक एथेनाल एक एल्कोहल है। इसे पेट्रोल के साथ मिलाकर वाहन चलाया जाता है। इसकी वजह से कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाईऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड का उत्सर्जन कम होता है। इससे पर्यावरण को फायदा होता है। पेट्रोल के अलावा वार्निश, पॉलिश, क्लोरोफॉर्म, इत्र व मेडिकल के कई काम में एथेनाल का प्रयोग होता है। वैसे तो इसका निर्माण मुख्य रूप से गन्ने के रस से होता है, लेकिन आलू, चावल, जौ, मक्का, आदि शर्करा युक्त पदार्थों से भी होता है।
...
कोट
चीनी मिल के सटे एथेनाल प्लांट लगाकर 60 केएल उत्पादन की योजना बनाई गई है। विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने व तकनीकी कारण से विलंब हुआ है। अब प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मिल की पेराई क्षमता का विस्तार कर 35 हजार क्विंटल प्रतिदिन करने की योजना बनी है। शीघ्र ही इस पर अमल शुरू हो जाएगा।
कुलदीप सिंह, प्रधान प्रबंधक, खड्डा चीनी मिल