{"_id":"6920c9099e1b748714046a12","slug":"crushing-begins-at-dhadha-sugar-mill-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-149350-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ढाढ़ा चीनी मिल में पेराई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ढाढ़ा चीनी मिल में पेराई शुरू
Sat, 22 Nov 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
हाटा के अवध शुगर मिल के डोंगे में गन्ना डालते मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक मोहन वर्मा व अन्
हाटा। क्षेत्र की प्रमुख उद्योग इकाई अवध शुगर मिल में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। कृषि मंत्री के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और मिल के अधिकारियों ने विधिविधान से पूजन कर मिले के डोंगे में गन्ना गिराकर पेराई सत्र 2025-2026 शुरू किया गया।
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि गन्ना किसान प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। प्रदेश सरकार ने हाल ही में राज्य समर्थित गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की है। इससे किसान परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि गन्ना किसान लाभान्वित हों और उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले।
हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विनय प्रकाश गोंड आदि ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया। अंत में मिल के जीएम आरके गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान केन यूनियन हाटा के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह बंटी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही आदि मौजूद रहे।