फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CRPF officers pay tribute to martyr Satyawan Singh

Kushinagar News: सीआरपीएफ अधिकारियों ने शहीद सत्यवान सिंह को दी श्रद्धांजलि

Mon, 15 Jun 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
CRPF officers pay tribute to martyr Satyawan Singh
सुकरौली। सीआरपीएफ के शहीद उप निरीक्षक सत्यवान सिंह की शहादत की पहली बरसी पर रविवार को उनके पैतृक गांव रामपुर सोहरौना में श्रद्धांजलि सभा हुई। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने शहीद स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

रामपुर सोहरौना निवासी प्रेम सिंह के पुत्र उप निरीक्षक सत्यवान सिंह सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन में तैनात थे। गत वर्ष 13 जून को ओडिशा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें राउरकेला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 14 जून को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था।शहादत की पहली बरसी पर सीआरपीएफ के अधिकारीयों की टीम गांव पहुंची और शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। अधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया। कार्यक्रम के दौरान शहीद के परिजनों को सीआरपीएफ की ओर से स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र एवं अन्य भेंट सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed