{"_id":"63694a067372ac33cb6d6b90","slug":"crowed-are-on-madanpur-temple-road-kushinagar-news-gkp456536012","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदनपुर मंदिर में उमड़ी भीड़, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदनपुर मंदिर में उमड़ी भीड़, लगा जाम
विज्ञापन
मदनपुर देवी स्थान के पास रोड पर लगा जाम।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
मदनपुर मंदिर में उमड़ी भीड़, लगा जाम
- सड़क किनारे वाहन खड़ा करके दर्शन करने पहुंचते हैं लोग
- दो किलोमीटर जाम लगने से राहगीरों को आवागमन में हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। मदनपुर देवी स्थान पर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के बेतरतीब वाहन खड़े करने की वजह से सोमवार को जाम लग गया। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी असुविधा हुई। यूपी और बिहार की पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके तीन घंटे बाद जाम खुलवाया।
बिहार के वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में स्थित मदन देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। सोमवार को मदनपुर देवी स्थान पर लोगों की भारी भीड़ पहुंच गई। ट्रैक्टर-ट्राली, टेंपो, बोलेरो, पिकअप सहित अन्य वाहनों से लोग दर्शन करने पहुंचे। लोगों ने अपने वाहनों को मुख्य रोड पर ही बेतरतीब ढंग से खड़ा कर दिया। इससे करीब दो किलोमीटर तक जाम लग गया।
इस संबंध में नौरंगिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि यूपी से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच गई थी। यहां सोमवार और शुक्रवार को लोग बड़ी संख्या में आते हैं। लोग सड़कों पर अपने वाहन खड़ी कर दे रहे हैं। इससे जाम लग जा रहा है।