Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crowds throng the market for Chhath Puja shopping

Kushinagar News: छठ पर सजे घाट, अर्घ्य के लिए तैयार हुए जलाशय

Sun, 15 Nov 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Crowds throng the market for Chhath Puja shopping
सेवरही के शिवाघाट समेत गांव-गांव में चाक-चौबंद हुई व्यवस्था
विज्ञापन

तमकुहीरोड। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सेवरही क्षेत्र में तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार शाम व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी, जबकि सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा। शिवाघाट समेत गांवों के छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
सेवरही क्षेत्र में छठ महापर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है। भैया दूज के दूसरे दिन से ही पर्व की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। नहाय-खाय के साथ व्रत शुरू होने के बाद अब घाटों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सेवरही, राजपुर बगहा, दुबौली, पांडेयपुर, सुमही संतपट्टी, टिकुलिया, रानीगंज, ब्रह्मपुर, पिरोजहा, पिपराघाट, जंगलीपट्टी, राजपुर खास, तिवारीपट्टी, जगदीशपुर, महावीर नगर और दवनहा समेत विभिन्न गांवों के छठ घाट सजकर तैयार हैं।
विज्ञापन


शिवाघाट, गौरी घाट, दमकला घाट और गोलाघाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को दुरुस्त करने के साथ प्रकाश व्यवस्था की गई है। जलाशयों में किसी अनहोनी से बचाव के लिए नाव और गोताखोरों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित नागेंद्रनाथ द्विवेदी ने बताया कि छठ पूजा पूर्वांचल का प्रमुख धार्मिक आयोजन है। इससे करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है। वहीं, पिछले एक सप्ताह से घाटों की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में जुटे चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल ने बताया कि रविवार शाम और सोमवार सुबह होने वाले अर्घ्य को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बाजारों में उमड़ी भीड़, फुटपाथ तक सजीं दुकानें

मथौली। छठ महापर्व को लेकर शनिवार को नगर पंचायत मथौली के बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पूजा की सामग्री खरीदने पहुंचे। बाजार में फल, सूपली, मिठाई, कपड़े और पूजन सामग्री की दुकानें सड़क किनारे और फुटपाथों तक सजी रहीं।


पर्व को लेकर सुबह से ही बाजार में चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं ने अपनी जरूरत के मुताबिक खरीदारी की। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। मथौली चौकी प्रभारी अंकित सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी बाजार क्षेत्र में लगातार निगरानी करते रहे। पुलिस की मुस्तैदी के बीच खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed