{"_id":"6af8ca46ec16069e960d8a3f","slug":"crowds-throng-the-market-for-chhath-puja-shopping-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-172307-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छठ पूजा की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छठ पूजा की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
जाम हटाने के लिए जद्दोजहद करते हुए पुलिस कर्मी, लेकिन भीड़ के आगे दिखे बेबस
पडरौना। छठ पर्व की खरीदारी के लिए शुक्रवार को पडरौना के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। पूजा सामग्री के साथ कपड़े और अन्य सामान खरीदने पहुंचे लोगों के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम लगा रहा। हालात यह रहे कि 100 मीटर की दूरी तय करने में लोगों को 10 से 15 मिनट लग गए। जाम हटाने के लिए यातायात पुलिस और अन्य जवान जूझते रहे।
छठ पर्व को लेकर पडरौना शहर के दरबार रोड, तिलक चौक, धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, बेलवां चुंगी, जटहां रोड, रामकोला रोड और बावली चौक समेत प्रमुख बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानें सजी थीं। इन दुकानों पर नगर के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। सुबह से देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही। लोगों ने पूजा सामग्री के साथ नए कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी खरीदे।
खरीदारों की भीड़ के चलते शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे से देर शाम तक पडरौना-कसया मार्ग, कोतवाली रोड और रामकोला रोड समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। शहर की गलियों में भी वाहनों की कतारें लगी रहीं। स्थिति यह थी कि बड़े और छोटे वाहनों की बात छोड़िए, लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी हुई। जाम से निकलने की होड़ में कई बार लोग आपस में उलझते नजर आए।
विज्ञापन
दोपहर बाद भीड़ बढ़ने पर जलकल मोड़, जटहां रोड, बेलवां चुंगी और साहबगंज स्थित पीएनबी के पास बैरिकेडिंग की गई। बाइक को छोड़कर अन्य वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक लगा दी गई। इसके बावजूद बाजार में पैदल चलने वालों की भीड़ इतनी अधिक रही कि करीब 100 मीटर की दूरी तय करने में 10 से 15 मिनट लग रहे थे।
शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर तैनात यातायात पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवान जाम हटाने के लिए मशक्कत करते रहे। हालांकि भीड़ के आगे उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए।
वर्जन
शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस के साथ होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की तैनाती की गई है। सभी कर्मचारी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। सड़कों पर जाम की स्थिति बनने पर तत्काल कर्मचारी सक्रिय होकर यातायात सुचारु कराने का प्रयास करते हैं। त्योहार के कारण इन दिनों शहर में वाहनों और खरीदारों की संख्या बढ़ गई है।
अश्वनी कुमार राय, यातायात निरीक्षक