फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crowds of devotees gathered at the railway station

Kushinagar News: रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 19 Jan 2026 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered at the railway station
तमकुहीरोड स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने उतरने के लिए मशक्कत करते यात्री।संवाद्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। तमकुहीरोड का रेलवे स्टेशन रविवार को मौनी अमावस्या स्नान पर्व को लेकर पूरे दिन श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। रविवार को आने वाली सभी ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी थी। ट्रेन में चढ़ने उतरने के लिए यात्रियों को धक्कामुक्की करनी पड़ी।
तमकुहीरोड के शिवाघाट व पिपराघाट में मौनी अमावस्या स्नान पर्व में बिहार से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी रही। यही हाल पडरौना की तरफ से आने वाली ट्रेनों का था। सुबह छह बजे आने वाली गोमती नगर एक्सप्रेस, सात बजे आने वाली गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में दुदही, गौरी श्रीराम, कठकुइया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान दान के लिए पहुंचे, जिससे स्टेशन परिसर यात्रियों से खचाखच भरा नजर आया।
विज्ञापन

सुबह साढ़े सात बजे थावे-कप्तानगंज पैसेंजर और दस बजे सिवान-गोरखपुर डेमू ट्रेन पहुंची तो बिहार से स्नान करने वाले यात्री बड़ी संख्या मेंंउतरे, जिसके चलते यात्रियों को ट्रेन मे चढ़ने-उतरने के लिए काफी धक्कामुक्की करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed