{"_id":"65aeeb6d8134b82ae40ec894","slug":"crowd-of-buyers-gathered-in-reverence-of-shri-ram-then-goods-fell-short-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-11443-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: श्रीराम की श्रद्धा में खरीदारों की उमड़ी भीड़, तो कम पड़ गए सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: श्रीराम की श्रद्धा में खरीदारों की उमड़ी भीड़, तो कम पड़ गए सामान
Tue, 23 Jan 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बाजार में खरीदारों की धूम रही। भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा में बाजार में खरीदारों की ऐसी उमड़ी कि सामान कम पड़ गए। सुबह दस बजे के बाद फूल का माला और भगवा झंडा व लड्डू कम पड़ गए। आभूषण की दुकानों पर श्रीराम के बाल स्वरूप की मूर्ति की मांग रही, तो एक दिन में तीन करोड़ रुपये से अधिक की बाइक बिक गई। मिठाइयों में लड्डू की मांग ही अधिक रही। व्यापारियों की मानें तो जिले में करीब छह करोड़ से अधिक कारोबार हुआ है।
अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं, कारोबारियों के लिए भी बेहद खुशी का दिन रहा। कारोबारी जगत इस अवसर को पहले से ही भुनाने में पहले से ही जुटा था। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने बताया कि प्रभु श्रीराम के मंदिर और आटोमोबाइल से संबंधित उत्पादों की बिक्री से करीब छह करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है।
0
दोबारा मंगाया गया कपड़े का झंडा समाप्त
शहर में भगवा रंग के कपड़े के झंडे की मांग अधिक रही। गोरखपुर के अलावा मथुरा और सूरत से झंडे मंगाए गए थे। अब तक करीब दो लाख रुपये से अधिक का हनुमान पताखा और केसरिया झंडा, पट्टी की बिक्री हुई है। भगवा झंडा मांग के मुताबिक कम पड़ गया है। दोबारा मंगाया गया झंडा भी सुबह दस बजे के बाद समाप्त हो गया है। कई ग्राहक बिना झंडा लिए लौटे हैं। -दिलीप पटवा, झंडा विक्रेता।
विज्ञापन
00
कम पड़ गए फूल और माला
सुबह से अब तक करीब 50 क्विंटल से अधिक फूल और फूल की माला की बिक्री हुई है। लोगों की मांग के अपेक्षा माला और फूल कम पड़ गए हैं। एक माला की कीमत सामान्य दिनों में 15 से 20 रुपये रहती है, लेकिन मांग अधिक होने के नाते एक फूल माला 80 से 100 रुपये तक बिका है। इसके बावजूद लोगों की मांग की नहीं हुई। सुबह 11 बजे के बाद बाजार में फूल समाप्त हो गए थे। -कुसुम देवी, फूल विक्रेता।
00
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जितना आर्डर मिला था, उससे अधिक की लड्डू समेत अन्य मिठाइयां तैयार की गईं थी। सोमवार की सुबह से ही ग्राहक आने लगे कि मिठाइयां कम पड़ गईं। उम्मीद से अधिक इस दिन मिठाई बिकी है। जिले में करीब करोड़ रुपये से अधिक का मिठाई काराेबार हुआ है। लेकिन दीवाली की अपेक्षा मिठाइयों की मांग थी। - दिलीप मोदनवाल, मिठाई व्यापारी।
00
एक दिन में बिकी 428 बाइक
श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन आटोमोबाइल बाजार में काफी उछाल रहा। इस दिन जिले में अलग-अलग कंपनियों की 428 बाइक बिकी हैं। आटोमोबाइल बाजार में करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है। -अजय कुमार गुप्ता, आटोमोबाइल व्यापारी।
0
50 लाख रुपये से अधिक हुआ दीये का व्यापार
दिवाली की तरह इस दिन मिट्टी की दीये का बाजार भी गुलजार रहा। इस दिन जिले में पांच लाख रुपये के मिट्टी का दीये बिक गए हैं। हालांकि, दिवाली की अपेक्षा मिट्टी के दीये कम बिके हैं। बाजार में रुस्तम मंसूरी ने भी मिट्टी के दीये की दुकान लगाई थी। बीते तीन में करीब 80 हजार के दीये बेचे हैं। -महेश चौरसिया, मिट्टी दीया के कारोबारी।
0
सोने व चांदी के बने श्रीराम के मूर्ति की रही मांग
तीन से चार दिन में करीब 500 से अधिक सोने और चांदी की बनी श्रीराम के बाल स्वरूप की मूर्ति बिकी है। चांदी से बनी मूर्ति की कीमत पांच हजार रुपये से 15 हजार के बीच रही, जबकि सोने की बनी मूर्ति की कीमत दस से तीस हजार रुपये के बीच रही है। 50 लोगों ने इसके लिए पहले से आर्डर भी दिए थे। -उमंग खेतान, आभूषण व्यापारी।
00
- आटोमोबाइल के बाजार में सोमवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा बाइकों की बिक्री ज्याद हुई। दिवाली पर बाइक के खरीदारी पहले से बुकिंग कराते थे, लेकिन इस बार बाइकों की बुकिंग नहीं हई। इसके बावजूद, अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक बाइकों की बिक्री हुई है। -विक्रम अग्रवाल, आटोमोबाइल विक्रेता।
00
दीपावली की तरह ही श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बाइक बाजार में उछाल रहा। हालांकि इसकी उम्मीद नहीं थी। इस दिन सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक बाइकें बिक्री है। इतने बाइकें बिकने की उम्मीद नहीं थी। -दिनेश कुमार पांडेय, आटोमोबाइल विक्रेता।