फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cross country race winners awarded

Kushinagar News: क्राॅस कंट्री दौड़ के विजेता पुरस्कृत

Sun, 28 Jan 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 28 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Cross country race winners awarded
पडरौना। गणतंत्र दिवस पर जिला स्टेडियम में पांच और तीन किलोमीटर की क्राॅस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें 51 बालक व 25 बालिका समेत 76 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद ने हरी झंडी दिखाकर बालक वर्ग का पांच किलोमीटर और बालिका वर्ग का तीन किलोमीटर की क्रास कंट्री दौड़ शुरू कराई। बालक वर्ग में चंदन यादव प्रथम, राहुल द्वितीय, नागेंद्र शर्मा तृतीय, शिवम शर्मा चतुर्थ, दानिश मिश्रा पंचम और शाहिद ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बालिका वर्ग में सरिता प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, कृतिका तृतीय, जागृति चतुर्थ, पूजा पंचम और मनीषा ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुआ। इसमें दौ मीटर दौड़ में शाहिद प्रथम, समीर द्वितीय व अमित तृतीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर की दौड़ में शिवम चौहान प्रथम, हिमांशु द्वितीय व शिवम गुप्ता तृतीय, 200 मीटर की दौड़ में इरसाद अंसारी प्रथम, करन यादव द्वितीय, दानिश मिश्रा ने तृतीय स्थान स्थान हासिल किए। लंबी कूद में करन यादव प्रथम, समीर अली द्वितीय, शिवम गुप्ता तृतीय, 400 मीटर दौड़ में मुकुंद यादव प्रथम, करन यादव द्वितीय, पवन वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में कृष्णा साहनी ने प्रथम, मनीष ने द्वितीय, नारायण यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर चंदन यादव प्रथम, इरसाद द्वितीय, मुकुंद तृतीय स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप में शिवम गुप्ता प्रथम, हिमांशु द्वितीय व शिवम चौहान तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में चंदन यादव प्रथम, कृष्णा यादव द्वितीय, राहुल चौहान तृतीय, गोलाक्षेपण में दीपू भारती प्रथम, आदित्य उपाध्याय द्वितीय व धन्नू बरनवाल तृतीय प्राप्त किया। अंत में विजयी प्रतिभागियों को भूमि संरक्षण अधिकारी डाॅ. बाबूराम मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार और जिला युवा समन्वयक अधिकारी सचिन कुमार ने पुरस्कृत किया। इस दौरान राज सिंह, अनिल कुमार मिश्रा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सूरज कुमार, दुर्गावती, राजेंद्र सिंह राजू, संदीप कुमार यादव, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed