फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crops drowned, roads leading to many villages filled with water

Kushinagar News: फसल डूबी, कई गांवों में जाने वाले रास्तों पर भरा पानी

Sun, 14 Jul 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Crops drowned, roads leading to many villages filled with water
तमकुहीरोड। जलस्तर बढ़ने से बड़ी गंडक और बांसी नदी उफान पर हैं। इससे पिपराघाट में फसलें बाढ़ के पानी में डूबी हुईं हैं तो अब शिव टोला समेत अन्य कई गांवों में जाने वाली सड़कों पर भी एक से डेढ़ फुट तक पानी चढ़ गया है। आवागमन को लेकर लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। दुश्वारियां झेलकर उन्हें पानी के बीच से आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के पिपराघाट एहतमाली और पिपराघाट मुस्तकिल ग्राम सभा गंडक व बांसी नदी के दोआब में बसा है। इसमें गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही न केवल खेतों में पानी भर जाता है बल्कि सड़कों पर भी बाढ़ का पानी लग जाता है। इसके चलते लोगों को आने-जाने में कफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिछले शनिवार को वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से गंडक नदी में साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ दिये जाने से सैकड़ों हेक्टेयर में बोई गई धान व गन्ने की फसल डूब गई थी। अभी उन खेतों से बाढ़ का पानी निकला भी नहीं था कि शुक्रवार की रात में एक बार फिर नदी में अधिक पानी छोड़ दिया गया। इससे तवकल टोला के परिषदीय विद्यालय से होकर शिव टोला जाने वाली सड़क पर एक से डेढ़ फुट तक बाढ़ का पानी भर गया है। आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है और उन्हें पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। यही हाल इमिलिया टोला, मुसहरी टोला, देवानारायन टोला, उपाध्याय टोला, चौकी टोला का है, जहां की सड़कों पर पानी लगा हुआ है। दुश्वारियां झेलकर लोग पानी के बीच से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। क्षेत्र के प्रभुनाथ यादव, रामायन राय, राजेन्द्र सिंह, मनोज गुप्ता, दुधनाथ शर्मा आदि का कहना है कि गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से उसका पानी बांसी नदी के सहारे पिपराघाट में घुस जाता है। जैसे ही गंडक का डिस्चार्ज कम होगा तो सड़कों व खेतों से पानी उतरने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed