फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   criminal away 40 thousand rupee took farmer

कुशीनगर: बैंक में पर्ची भरने के बहाने किसान का 40 हजार रुपये लेकर भागे उचक्के, सीसीटीवी के सहारे हो रही जांच

Thu, 18 Nov 2021 03:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Nov 2021 03:21 PM IST
सार

शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि बैंक के ग्राहक के साथ घटना हुई है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे उच्क्कों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
criminal away 40 thousand rupee took farmer
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली बाजार स्थित यूपी बड़ौदा बैंक की शाखा से उचक्के ने एक किसान को झांसा देकर जमा पर्ची भरने के बहाने 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे उचक्कों के बारे में जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव जगदीशपुर के टोला बउरहवा के रहने वाले किसान रामजीत चौहान ने अपनी भैंस को 30 हजार रुपये में बेचा था। उस रुपये को लेकर वह सुकरौली स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पहुंचे और अपने खाते से 10 हजार रुपये निकले। फिर दोनों रुपये लेकर वहां सुकरौली के यूपी बड़ौदा बैंक के अपने खाते में जमा करने के लिए गए।
विज्ञापन


वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने जमा पर्ची भरने में मदद करने की बात कही और पर्ची में नोटों का विवरण भरने के लिए नोट लेकर गिनने लगे। इसी दौरान दोनों ने असली नोटों को कागज की गड्डी के साथ बदल दिया और वहां से भाग गए। जब रामजीत ने रुपये जमा करने के लिए बंडल खोला तो उसमें केवल कागज की गड्डी थी, जो नोट के साइज की कटी हुई थी। किसान के शोर करने पर लोगों को उसके साथ हुई घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि बैंक के ग्राहक के साथ घटना हुई है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे उच्क्कों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed