{"_id":"66bd376d6d6c56b11c0a7714","slug":"criminal-arrested-with-stolen-bike-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-121651-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार
Thu, 15 Aug 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। चौराखास थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस लिफ्टर से पूछताछ करने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
चौराखास थाने के एसओ चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि खैरटिया मोड़ के पास से पुलिस टीम ने सगीर अंसारी निवासी कोईरी टोलवा थाना नौतन जनपद सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई है। केस दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसओ ने बताया कि पूछताछ में लिफ्टर ने बताया कि उसने बाइक को दिल्ली से चुराया है। गहनता से जांच की गई तो पता चला कि चोरी की बरामद बाइक नई दिल्ली के थाना प्रशांत बिहार जनपद रोहिणी से 13 अगस्त 2021 को चुराई गई थी। इस मामले में ई-एफआईआर भी दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के अलावा एसएसआई वेद प्रकाश सिंह, एसआई आकाशदीप शुक्ल, आकाश कुमार ग्वाल, कांस्टेबल नन्दकिशोर सिंह, अजीत सिंह पटेल व दिलीप चौरसिया शामिल रहे।