फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   women protests

तहसील दिवस में महिलाओं का प्रदर्शन

Wed, 22 Jun 2016 12:11 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Wed, 22 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
women protests
कप्तानगंज में आयोजित तहसील दिवस में रामकोला के बड़हराबाबू गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
राशन वितरण और पात्र गृहस्थी के  चयन में धांधली करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कप्तानगंज विकास खंड के सभागार में आयोजित तहसील दिवस में रामकोला ब्लॉक के बड़हराबाबू गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। 
विज्ञापन


बड़हराबाबू गांव के लोगों का कहना था कि गांव में कोटे की दो दुकान है। इनमें से एक दुकानदार कुसम्हा गांव का रहने वाला है। इस कारण गांव के लोगों को खाद्यान्न लेने के लिए पांच किमी दूर कुसम्हा जाना पड़ता है। जबकि कुछ गांव वालों का आरोप था कि दूसरा कोटेदार जो गांव का ही है वह कम राशन देता है और अधिक धनराशि लेता है। विरोध पर वह मारपीट पर उतारू हो जाता है।
विज्ञापन


महिलाओं ने दोनों कोटेदारों पर ग्राम प्रधान की मिलीभगत से पात्र गृहस्थी के चयन में धांधली करने का आरोप लगाया। गांव वाले अभी प्रदर्शन कर ही रहे थे कि चालक एडीएम की गाड़ी को स्टार्ट कर आगे बढ़ाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान महिलाओं ने एडीएम की गाड़ी को घेर लिया। महिलाओं की नाराजगी देखकर कप्तानगंज के एसडीएम अरुण कुमार सभागार से बाहर निकले। उनके आश्वासन के बाद गाड़ी जा पाई। एसडीएम ने कहा कि जिन लोगों के नाम पात्र गृहस्थी का कार्ड बनाने से छूट गए हैं वे अपने नाम की सूची तैयार कर जमा करा दें। उनका नाम भी दर्ज करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने राशन वितरण में की जा रही गड़बड़ी की जांच कराकर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद लोग माने। प्रदर्शन करने वालों में बीडीसी रवि कुमार, ग्राम पंचायत सदस्य केशव, सुशीला व रमेश, संजू कुशवाहा, रामनरेश, विजय कुमार, व्यास मिश्र, श्यामसुंदर दास, भानू प्रताप, अमरजीत, लालधारी, दुर्गावती, अशमावती, तेतरी, चंद्रावती, विमला, शकुंतली, कौशिल्या, दुखनी, संजय, रामप्रताप एवं राजीव गांधी महिला विकास परियोजना, क्रांती महिला संगठन से जुड़ी महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed