{"_id":"56eef04a4f1c1b3341f15178","slug":"woman-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवती की मौत
Kushinagar
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बल्डीहा पेट्रोल पंप के सामने शनिवार रात करीब 12 बजे हाइवे पर चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन परिवार के लोगों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर शव घर वालों को सौंप दिया गया।
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के गांव डुमरी निवासी अली हसन अपनी पुत्री 20 वर्षीय साहिदा परवीन को साथ लेकर बाइक से हाटा कोतवाली के गांव ढाढ़ा में रहने वाले रिश्तेदार के घर आए हुए थे।
शनिवार की रात 11:30 बजे के बाद वह वापस लौट रहे थे। हाइवे पर बल्डीहा पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवाब बाप-बेटी सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे चार पहिया वाहन ने उसकी बेटी को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत गई। जबकि बाइक चला रहे पिता को मामूली चोर्टें आइं हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद पास स्थित पेट्रोल पंप और ढाबे पर मौजूद लोग वहां पहुंच गए। घटना से कुछ देर तक हाइवे पर आवागमन बंद हो गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर हाइवे पर आवागमन चालू कराया।
युवती के घर से अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कहने लगे। परिवार के लोगों की मांग पर पुलिस ने शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही उन्हें सौंप दिया गया। वहीं हादसे के बाद दो वाहनों के चालक फरार हो गए।