{"_id":"5720fda94f1c1b0a61a91e66","slug":"vigilance-by-the-accountant-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने लेखपाल को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस ने लेखपाल को पकड़ा
कुशीनगर
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Jail
पडरौना। लखनऊ से आई सतर्कता विभाग की टीम ने बुधवार को बंधूछपरा गांव में हलका लेखपाल को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ लिया।
उसके बाद कोतवाली लाकर देर रात तक पूछताछ करती रही, बाद में लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। सतर्कता विभाग के इंस्पेक्टर की अगुवाई में टीम आई थी।
इस टीम ने प्रभारी डीएम सीडीओ केदारनाथ सिंह से मिलकर कार्रवाई के लिए एक राजपत्रित एवं एक अन्य कर्मचारी को साथ में भेजने का आग्रह किया। उसके बाद बंधूछपरा गांव में पहुंचे, जहां शिकायतकर्ता भीम यादव की मौजूदगी में लेखपाल को बुलवाया गया।
टीम ने पैमाइश के एवज में लेखपाल को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया और पडरौना कोतवाली लेकर चली आई। विजिलेंस की टीम देर रात तक लेखपाल से पूछताछ करती रही। एसपी दीपक कुमार भट्ट का कहना था कि लखनऊ से विजिलेंस की टीम आई थी।
पुलिस फोर्स की मदद मांगी, जिसे उपलब्ध करा दिया गया। यह टीम गोपनीय तरीके से जांच करती है, इसलिए इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाती। विजिलेंस टीम लेखपाल को भी लखनऊ ले जा सकती है।