{"_id":"5a5656524f1c1b1b1b8b45a2","slug":"unjab-manufactured-935-chest-with-four-liquor-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब निर्मित 935 पेटी शराब के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब निर्मित 935 पेटी शराब के साथ चार गिरफ्तार
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। पंजाब निर्मित 935 पेटी शराब के साथ चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस का दावा है कि छापामारी करने गई टीम पर तस्करों ने फायर भी झोंका, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने इन्हें असलहा, कारतूस व शराब के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
बुधवार को एसपी यमुना प्रसाद ने अपने कार्यालय में इसका खुलासा करते हुए बताया कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के मथौली के पुराने ईंट भट्ठे पर पंजाब प्रांत निर्मित अंग्रेजी शराब को एक मालवाहक व एक लक्जरी गाड़ी में रखा जा रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की तो तस्करों ने फायर झोंक दिया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ लिया। इनके पास से एक-एक कट्टा व कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शराब लदी गाड़ियों को थाने भेज दिया। एसपी ने बताया कि मालवाहक पर 910 पेटी व लक्जरी वाहन में 25 पेटी पंजाब निर्मित शराब रखी गई थी। पकड़े गए शराब की कीमत बाजार में करीब 60 लाख रुपए है।
एसपी के अनुसार इन आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से शराब लेकर यूपी व बिहार के कई जिलों में मनमाने दाम पर बेंचते थे। आरोपियों में वीर सिंह निवासी अबोर पंजाब, टुनटुन कुमार निवासी नेचुआ जलालपुर बिहार, रियाजुद्दीन निवासी कुचायकोट बिहार व सुरेंद्र कुमार निवासी धर्मकोट पंजाब शामिल है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।