{"_id":"5733749c4f1c1bf120919cde","slug":"uncle-and-nephew-were-walking-to-bombing","type":"story","status":"publish","title_hn":"टहलने निकले चाचा-भतीजे पर बम से हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टहलने निकले चाचा-भतीजे पर बम से हमला
कुशीनगर
Updated Wed, 11 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबेरस्थान। स्थानीय थानाक्षेत्र के बंधू छापर गांव निवासी चाचा और भतीजे पर बुधवार की देर शाम आठ बजे अज्ञात हमलावरों ने बम से हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के बंधु छापर निवासी 70 वर्षीय रुद्रप्रताप नारायण सिंह और उनके 26 वर्षीय भतीजे रिंकू रोजाना की तरह शाम के समय टहलने सखवनिया चौराहे पर गए थे। प्रत्येक दिन की तरह बुधवार की देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे दोनों लोग चौराहे से पैदल ही घर की ओर आ रहे थे।
जैसे ही दोनों लोग सखवनिया इंटर काॅलेज और बंधू छापर के बीच सूनसान स्थान पर पहुंचे कि उसी दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने उन पर बम से हमला कर दिया। हमले में रूद्र प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनके भतीजे रिंकू सिंह के शरीर पर भी बम के छर्रे लगने से वो भी जख्मी हो गए। हमलावर घटना को अंजाम देकर भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
घायलों के मुताबिक हमलावर तीन की संख्या में थे जो एक ही बाइक पर सवार थे और अपना मुंह बांधे हुए थे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां उनकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। इसी बीच घटना की सूचना कुबेरस्थान पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष कुबेरस्थान प्रहलाद पांडेय मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए।