फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncle and nephew were walking to bombing

टहलने निकले चाचा-भतीजे पर बम से हमला

Wed, 11 May 2016 11:36 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 11 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew were walking to bombing
क्राइम
कुबेरस्थान। स्थानीय थानाक्षेत्र के बंधू छापर गांव निवासी चाचा और भतीजे पर बुधवार की देर शाम आठ बजे अज्ञात हमलावरों ने बम से हमला कर दिया  जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन


कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के बंधु छापर निवासी 70 वर्षीय रुद्रप्रताप नारायण सिंह और उनके 26 वर्षीय भतीजे रिंकू रोजाना की तरह शाम के समय टहलने सखवनिया चौराहे पर गए थे। प्रत्येक दिन की तरह बुधवार की देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे दोनों लोग चौराहे से पैदल ही घर की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही दोनों लोग सखवनिया इंटर काॅलेज और बंधू छापर के बीच सूनसान स्थान पर पहुंचे कि उसी दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने उन पर बम से हमला कर दिया। हमले में रूद्र प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनके भतीजे रिंकू सिंह के शरीर पर भी बम के छर्रे लगने से वो भी जख्मी हो गए। हमलावर घटना को अंजाम देकर भागने में सफल   हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों के मुताबिक हमलावर तीन की संख्या में थे जो एक ही बाइक पर सवार थे और अपना मुंह बांधे हुए थे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां उनकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। इसी बीच घटना की सूचना कुबेरस्थान पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष कुबेरस्थान प्रहलाद पांडेय मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed