फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two squads clash, four injured in road dispute

रास्ते के विवाद में दो वर्ग भिड़े, चार घायल

Sun, 02 Apr 2017 11:37 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 02 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two squads clash, four injured in road dispute
रास्ते का विवाद - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के जंगल अमवा गांव के मटियरवा टोला में रविवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो वर्ग के लोग आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मार-पीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी, सीओ सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


जंगल अमवा गांव के मटियरवा टोला में रास्ते को लेकर दो वर्ग के बीच में काफी दिन से विवाद चल रहा है। इसे लेकर वर्ष 2008 में भी जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई थीं। रविवार की सुबह एक पक्ष निर्माण करा रहा था, जिसे रोकने को लेकर विवाद पैदा हो गया। विवाद बढ़ने पर जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर एएसपी लालसाहब यादव, सीओ श्रीशचंद्र, कोतवाली प्रभारी नीरज शाही मयफोर्स पहुंचे। इन लोगों ने मारपीट में घायल रामजी कुशवाहा, अनिरुद्घ और यासीन सहित चार लोगों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस वहां से तीन लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी नीरज शाही का कहना है कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed