फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two died in the accident, a serious

हादसे में दो की मौत, एक गंभीर

Fri, 22 Apr 2016 11:25 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 22 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two died in the accident, a serious
दो युवकों को जोरदार टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। - फोटो : अमर उजाला
खड्डा (कुशीनगर)। खड्डा थानाक्षेत्र के मठिया गांव के पास बाइक और चार पहिया वाहन की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार पहिया वाहन में बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


चार पहिया वाहन में सवार लोग घायल व्यक्ति को छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार पहिया वाहन में बैठे लोग तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


खड्डा थानाक्षेत्र के सोहरौना निवासी अंगद के घर से पिपरा बाजार के लिए शुक्रवार को तिलक गया था। गांव के ही विकास जायसवाल का चार पहिया वाहन भी इसके लिए बुक था। दिन में ही तिलक की रस्म पूरी होने के बाद इस वाहन से कुल 10 लोग वापस गांव आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। गाड़ी नेबुआ-खड्डा मार्ग पर मठिया गांव के सामने पहुंची ही थी कि सामने से एक ही बाइक से आ रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पेड़ भी टूटकर गिर गया।

इस हादसे में बाइक सवार दोनाें युवकाें की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार पहिया वाहन में बैठे सोहरौना के 30 वर्षीय भभूती गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक गांव के लोग वहां पहुंचें, वाहन में बैठे लोग घायल को उतारकर भाग गए।


सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। बाइक सवार मृतकों में से एक की जेब से पुलिस को पहचान पत्र मिला, जिस पर अंगद पुत्र विश्वनाथ निवासी चंदरपुर थाना रामकोला लिखा था। पुलिस ने इसके आधार पर परिवारवालों को सूचना भेज दी। उसके बाद शव को कब्जे में ले लिया। दूसरे शव की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed