{"_id":"5a5b95484f1c1b8b268b45d5","slug":"two-cars-collide-with-each-other-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारें आपस में टकराई, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो कारें आपस में टकराई, आठ घायल
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरवा। कुश्ाीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के सामने नेशनल हाइवे पर रविवार को दिन के करीब तीन बजे दो लग्जरी कारों की आपस में टक्कर हो गई। इनमें एक कार गोरखपुर की तरफ से तो दूसरी पटहेरवा की ओर से आ रही थी। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार आठ लोग घायल हो गए। उनमें छह लोग एक ही परिवार के हैं।
सभी घायलों को फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।बिहार प्रांत के गोपालगंज जनपद अंतर्गत हथुआ थाना क्षेत्र के गांव सुहागपुर निवासी अनिल तिवारी रविवार को गोरखपुर से अपने छोटे भाई के बच्चों के साथ घर वापस जा रहे थे। कार से वह दिन के करीब तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुअवा गांव के सामने पहुंचे थे।
वह एक बोलेरो को ओवरटेक कर ही रहे थे कि इसी दरम्यान पटहेरवा की तरफ से एक लग्जरी कार आ पहुंची। दोनों वाहनों के चालक अभी कुछ समझें, तब तक उनकी कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सामने से आ रही कार भिड़ने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। इनके टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी चौंक गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आस पास मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला।
विज्ञापन
इस हादसे में अनिल तिवारी उम्र 45 वर्ष, उनके बच्चे मेघा तिवारी 16 वर्ष, वर्षा 14 वर्ष, शिवम 12 वर्ष तथा उनके भाई अजय का पुत्र सुंदरम आठ वर्ष व लक्की दस वर्ष घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एनएचआई के वाहन व एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे कार में सवार प्रदीप गुप्ता 23 निवासी पटहेरवा व मतलुक छापर गांव के निवासी रोनू दुबे 26 भी घायल हो गए। उन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।