फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two bikes collide, bike rider died

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 01 May 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/कुशीनगर
ब्यूरो अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sun, 01 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
 two bikes collide, bike rider died
बाइक हादसा - फोटो : self
फाजिलनगर। रविवार को बाइक से अपने घर जा रहे एक युवक की सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


रविवार को पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमहां निवासी शैलेश शर्मा (25) किसी कार्य से बाइक से फ ाजिलनगर आए थे। शाम पांच बजे के आसपास वह अपने घर जा रहे थे। अभी वह फाजिलनगर से अपने घर जोगिया जाने वाले मार्ग पर पांच सौ मीटर दूर पहुंचे थे कि गंडक कॉलोनी के पास सामने से तेज गति से आ रहे दूसरे बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गए।

विज्ञापन

 

जिससेे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचे तब तक दूसरा चालक अपनी बिना नंबर की बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता शिवबच्चन शर्मा अपने पुत्र का शव देखते ही बेहोश हो गए। उनका इलाज चल रहा है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक अपने पांच भाइयों मे सबसे छोटा था तथा फरवरी में उसकी शादी तय थी।

 

फाजिलनगर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूरी पर घटना होने के बाद भी पुलिस को पहुंचने में घंटों लग गया। जिसको लेकर लोगो मे काफी नाराजगी भी दिखी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दोनों बाइक अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed