फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tractor robbed crooks by killing driver

चालक की हत्या कर ट्रैक्टर लूट ले गए बदमाश

Thu, 06 Apr 2017 12:11 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 06 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tractor robbed crooks by killing driver
चालक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पिपरा बाजार। रामकोला स्थित त्रिवेणी चीनी मिल से मंगलवार की देर रात गन्ना गिरा कर घर जा रहे 42 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर बदमाशों ने ट्रैक्टर लूट लिया। रामकोला थाना क्षेत्र के बंधवा और भुईंसोहरा गांव के बीच बुधवार की सुबह शव देखकर हल्ला हुआ। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी इस ट्रैक्टर चालक के सिर में पीछे गंभीर चोट के निशान हैं। घटना स्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर सड़क के किनारे खाली ट्राली खड़ी थी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह राहगीरों ने रामकोला-सूर्यनगर रोड पर बंधवा व भुईंसोहरा गांव के बीच पुलिया के नीचे शव पड़ा देखा। हल्ला होने पर आसपास के तमाम लोग वहां जुट गए। रामकोला एसओ विनय कुमार पाठक के पहुंचने के बाद शव की शिनाख्त नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी फुलमान के रूप में हुई। फुलमान जईछपरा गांव के ज्ञानचंद कुशवाहा का ट्रैक्टर चलाते थे। मंगलवार की रात त्रिवेणी चीनी मिल में गन्ना गिराकर वापस लौट रहे थे। घटनास्थल पर मौजूद रहे लोगों के अनुसार फुलमान के सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट लगी थी और नाक व आंख से खून निकला था। शव मिलने के स्थान के पास ही चप्पल और 200 मीटर दूर रक्त रंजित गमछा पड़ा हुआ था। तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर माघी माइनर के पास रोड के किनारे खाली ट्राली पड़ी थी, जिसके अगले हिस्से में गन्ना बांधने वाला रस्सा लिपटा था। खून का धब्बा वहां भी था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर कुछ दिन पहले ही नई खरीदी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक्टर लूटने की खातिर ही बदमाशों ने चालक की हत्या की है। हत्या कर ट्रैक्टर लूटे जाने के मामले की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव और सीओ खड्डा आरबी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल की पड़ताल के लिए डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed