{"_id":"571a68f14f1c1b8a728b53bc","slug":"torches-kill-accused-arrested-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाकर मारने के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलाकर मारने के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
कुशीनगर
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबेरस्थान। छह अप्रैल को कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के भगड़ा पिपरासी गांव में आग में जलने से महिला समेत दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियाें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
भगड़ा पिपरासी गांव में सोते समय लगी आग में रामचंद्र की पत्नी निर्मला की जलने से मौत हो गई थी, जबकि उन्हें आग से बचाने की कोशिश में रामचंद्र और गांव के ही राकेश गंभीर रूप से झुलस गए थे।
घटना के दूसरे दिन ही रामचंद्र के भाई फेंकू ने पड़ोस के तीन लोगों पर भाई की पत्नी को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी तीनों व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
इलाज के दौरान 16 अप्रैल को राकेश की भी मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह तकरीबन नौ बजे पुलिस ने दो आरोपियाें भुआल और अनिल को कुबेरस्थान के प्राइवेट बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। एसओ प्रह्लाद पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियाें को जेल भेज दिया गया तथा तीसरे की तलाश की जा रही है।