{"_id":"56f189794f1c1b4e7ef14d24","slug":"tongas-hit-the-mare-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांगे को टक्कर मारी, घोड़ी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांगे को टक्कर मारी, घोड़ी की मौत
कुशीनगर
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
तांगे को ठोकर मारने के बाद गड्ढे में पलटा वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। मंगलवार की शाम खड्डा-नेबुआ मार्ग पर बगहवां इनार के पास तेज गति से जा रहे चार पहिया वाहन ने एक तांगे को चपेट में ले लिया। इस हादसे में तांगा गड्ढे में पलट गया। इससे तांगे की घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तांगा चालक और चार पहिया वाहन के चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से खड्डा सीएचसी में पहुंचाया, जहां से दो लोगों को रेफर कर दिया गया। मंगलवार की शाम लगभग छह बजे अर्जुन प्रसाद निवासी भैसहां अपना तांगा लेकर मठिया गांव की तरफ से खड्डा की ओर लौट रहे थे।
वह बगहवां इनार के पास पहुंचे थे, तभी खड्डा की तरफ से काफी तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन ने तांगे को जोरदार ठोकर मार दी। इससे घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई और अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
चार पहिया वाहन भी सड़क के बगल में स्थित गड्ढे में पलट गया। उसमें सवार खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली खुर्द निवासी अनवर और झिनकू भी घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को खड्डा के तुर्कहा सीएचसी में दाखिल कराया, जहां से अर्जुन और अनवर को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं झिनकू का इलाज सीएचसी में चल रहा है।