{"_id":"2dd99e07df3c19d084f21829d5a77b9e","slug":"three-people-on-the-altar-prison-break-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदी तोड़ने पर तीन लोगों को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेदी तोड़ने पर तीन लोगों को जेल
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। पगार चिलवान में छोटी गंडक के किनारे छठ वेदी तोड़ने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने तीन व्यक्तियों को जेल भेज दिया। दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने वहां अपनी जमीन बताकर छठ वेदी को नुकसान पहुंचाया था।
पुलिस ने ग्राम प्रधान के बेटे की तहरीर पर दो महिलाओं सहित चार व्यक्तियों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया है। छोटी गंडक के किनारे छठ घाट पर पगार चिलवान गांव के लोग वेदी बनाकर पूजा करते रहे हैं। मंगलवार को छठ घाट पर कुछ महिलाएं जाकर पूजा की तैयारी कर रही थीं, तभी कप्तानगंज से दो महिलाओं सहित चार लोग पहुंचे।
उन्होंने वहां अपनी जमीन बताकर छठ वेदियों को तोड़ना शुरू कर दिया। पूजा के लिए पहुंची महिलाओं के शोर मचाने पर नदी उस पार मौजूद पुलिस के जवानों ने देख लिया। पुलिस तीन लोगों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें शांतिभंग के अंदेशा में जेल भेज दिया। अरविंद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया। इस संबंध में रामकोला थाने के प्रभारी निरीक्षक कमला यादव का कहना था कि दूसरे पक्ष की दो महिलाओं सहित चार लोगों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। जेल भेजे गए लोगों पर शांतिभंग के अंदेशा में कार्रवाई की गई है।