{"_id":"5779463a4f1c1b6c697f9d1f","slug":"three-burnt-due-to-thunder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से रोपाई कर रहे तीन झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से रोपाई कर रहे तीन झुलसे
kushinagar
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
माौसम
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के परसौनी कला में रविवार को बिजली गिरने से खेत में धान की रोपाई कर रहे तीन लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को गांव के लोग रविन्द्र नगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए। जहां एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
पडरौना कोतवाली के परसौनी कला निवासी 40 वर्षीय शहादत अंसारी, 60 वर्षीय दुखी, 50 वर्षीय सागर रविवार को गांव के बाहर स्थित खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान अपराह्न तीन बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों लोग खेत के पास स्थित एक पेड़ के नीचे चले गए। इस दौरान ये लोग आपस में पास में ही स्थित एक पेड़ पर पिछले साल बिजली गिरने की बात कर रहे थे कि अचानक तेज आवाज के साथ बिजली उसी पेड़ पर गिर गई, जिसके नीचे ये लोग खड़े थे। बिजली गिरने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के खेत में काम कर रहे गांव के लोग बिजली गिरने से झुलसे तीन लोगों को रविन्द्र नगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए। जहां शहादत की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। दो अन्य का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।