{"_id":"576439414f1c1ba93b11b8f9","slug":"three-arrested-for-rape-and-circumcision","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप और खतना मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप और खतना मामले में तीन गिरफ्तार
कुशीनगर
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा (कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म और बच्चे का खतना कराने के मामले में तीन और आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया।
दो दिन पहले हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को ब्लैकमेल कर उसके बेटे का खतना कराए जाने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी।
कोतवाली पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के संज्ञान में मामला आने के बाद हाटा कोतवाली में इस मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें से मुख्य आरोपी को उसी दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
इधर, हियुवा के लोगों की तरफ से एसपी से मिल कर मामले में दबाव बनाए जाने के बाद बृहस्पतिवार की रात हाटा पुलिस ने मामले के तीन और आरोपियों जलालुद्दीन, लक्की और सद्दाम को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।