फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft of alcohol at nine Kees

शराब की चोरी में नौ पर केेस

Fri, 04 Dec 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Fri, 04 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। एनएच 28 स्थित गाजीपुर बैरियर के पास फोरलेन पर खड़े एक ट्रक से कुछ दिन पूर्व शराब की 20 पेटियां गायब होने के मामले में तरयासुजान थाने की पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। ट्रक चालक मध्यप्रदेश के ग्वालियर से त्रिपुरा के लिए ट्रक पर अंग्रेजी शराब की खेप लादकर जा रहा था। गाजीपुर बैरियर के पास गाड़ी खड़ी कर चालक सो गया। इस बीच रात में चोर तिरपाल को काटकर 20 पेटी से अधिक शराब निकाल ले गए।
विज्ञापन

चालक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को छापे की कार्रवाई कर शराब की कुछ पेटियों के साथ चोरी के अन्य कीमती सामान भी बरामद किया था।
शुक्रवार को तरयासुजान थाने की पुलिस ने शराब चोरी के मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर चोरों की तलाश तेज कर दी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्रीशचंद्र का कहना है कि पुलिस चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed